फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को डिस्कवरी का LoC पर खास कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलचस्प डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण करने वाला डिस्कवरी चैनल 15 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की बीच 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर एक घंटे के खास कार्यक्रम का प्रसारण करेगा।
विज्ञापन


रीविल्ड: द लाइन ऑफ कंट्रोल के इस कार्यक्रम का प्रसारण रात नौ बजे होगा।

इस कार्यक्रम में यह दिखाया जाएगा कि शांति और सुरक्षा कायम रखने के लिए नियंत्रण रेखा से जुड़ी व्यवस्था को किस खूबी के साथ चलाया जाता है। 

नियंत्रण रेखा पर चुनौतियों का सामना

कार्यक्रम में यह भी दिखाया गया है कि मैदान, पहाड़ और जंगल से शुरू होकर ग्लेशियर जैसी बर्फीली ऊंचाइयों तक पसरी इस जोखिम भरी नियंत्रण रेखा के प्रबंधन में किस कदर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

इस कार्यक्रम में दर्शक भारतीय सेना के अफसरों और जवानों के साथ यात्रा करके यह समझ सकेंगे कि वे नियंत्रण रेखा की सुरक्षा किस तरह से करते हैं। वे सैनिकों की ट्रेनिंग और सीमा पर गश्त की बारीकियों को भी समझ सकेंगे।
विज्ञापन

सैनिकों से मुलाकात कर सकेंगे दर्शक

दर्शक यह देख सकेंगे कि जम्मू से पुंछ और फिर उरी से केरन तक मैदान और फिर पहाड़ी और इसके बाद जंगल तक फैली नियंत्रण रेखा तक इसके प्रबंधन में किस कदर जूझना पड़ता है।

पूरे एक घंटे के कार्यक्रम में दर्शक उन सैनिकों से मुलाकात कर सकेंगे जो जमीनी स्तर पर इस काम में डटे हैं।

दर्शक उनके अनुभव सुन सकेंगे। इसमें सीनियर कमांडरों के इंटरव्यू भी हैं, जिनमें बताया गया है कि सैनिकों को कैसे नई रणनीति, उपकरणों और टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें