अक्षय तृतीय पर सोना खरीदने वाले के लिए नगर के ज्वैलरों ने छूट देने की घोषणा की है। किसी दुकानदार ने 30 से 35 फीसदी तक डायमंड और सोने के जेवरात पर मेकिंग चार्जेज पर भारी छूट दी है।
गांधीनगर स्थित मुलख राज अशोक कुमार ज्वैलर्स के प्रबंध निदेशक अंकुर सूरी के अनुसार उन्होंने डायमंड पर 30+2 फीसदी की छूट दी है, जबकि सोने के जेवरात पर जो मेकिंग चार्जेज 20-25 फीसदी लिया करते थे, उस पर भी केवल 8 फीसदी ही खर्च करने पड़ेंगे।
फिलहाल मार्केट का रुझान उनकी आफर को देखकर डायमंड पर ही आधारित है। कई उपभोक्ताओं ने आफर में आकर्षित होकर डायमंड की ज्वैलरी खरीदी है। राकेश ज्वैलर्स भी अपने आभूषणों पर भारी छूट दे रहा है। डायमंड पर 15 फीसदी छूट दी गई है। जबकि स्विस घड़ियों पर 50 फीसदी छूट दी गई है।
इस साल पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी ही मार्केट बढ़ी है। उम्मीद है कि मार्केट 50 फीसदी तक सोमवार को बढ़ जाएगी। गांधीनगर ही स्थित मानिक ज्वैलर्स के विश्लव गुप्ता के अनुसार उन्होंने भी अक्षय तृतीय के मद्देनजर डायमंड उत्पाद पर 50 फीसदी छूट दी है। सोने के जेवरात पर मेकिंग चार्जेस पर भी भारी छूट दी है। उम्मीद है कि लोग सोमवार को अधिक से अधिक जेवरात खरीदेंगे।