बंगलूरू में सोमवार को आईपीएल के 10वें संस्करण के लिए पहले दिन हुई नीलामी में जम्मू-कश्मीर को निराशा हाथ लगी है। रियासत से कई खिलाड़ी संभावित सूची में शामिल हैं। हालांकि, अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर परवेज रसूल के साथ उमर नजीर और आयन देव से उम्मीदें हैं। मंगलवार को भी नीलामी जारी रहेगी।
इस बार आईपीएल की पहली लिस्ट में 8 फ्रेंचाइजियों को जहां तकरीबन 799 खिलाड़ी चुनने थे, अब उन क्रिकेटरों की संख्या घटाकर 351 कर दी गई है। इससे नीलामी में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है। हाल ही में बीसीसीआई में उठा पटक का भी छोटे क्रिकेटरों की नीलामी पर असर दिख रहा है।
आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, पुणे सुपर जांयट्स, गुजरात लायंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद सनराइजर्स, पंजाब किंग्स इलेवन और रायल चैलेंजर बंगलूरू की ओर से क्रिकेटरों को चुना जाना है।