फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री स्कूल शिक्षकों के लिए 15 दिवसीय ओरिएंटेशन वर्कशॉप का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू।स्कूल शिक्षा निदेशालय, जम्मू की ओर से शिक्षकों के लिए 15-दिवसीय ऑनलाइन उंमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में एनसीईआरटी के प्री-स्कूल में जम्मू संभाग के 60 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। कार्यशाला में पाठ्यक्रम सामग्री के साथ प्री-स्कूल शिक्षा के लिए विशिष्ट शिक्षा से परिचित हो रहे हैं। निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू अनुराधा गुप्ता ने कहा कि प्री-स्कूल संभाग के सरकारी स्कूलों में एक नया परिचय है और इस लिए शिक्षकों को इस आयु वर्ग से निपटने के लिए सुसज्जित होने की आवश्यकता है। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के बीच प्री-स्कूल शिक्षा शास्त्र की बेहतर समझ बनाना है। कार्यशाला में एनसीईआरटी, रिसोर्स पर्सन में प्रारंभिक शिक्षा विभाग, एनसीईआरटी, नई दिल्ली प्रोफेसर रेतू चंद्रा और प्रो उषा शर्मा ने प्री-स्कूल बच्चों को पढ़ाने के लिए विभिन्न रणनीतियों, कार्यप्रणाली के साथ प्रतिभागियों को प्रबुद्ध किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें