फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रात में अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री, मरीजों से लिया इलाज का फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मंगलवार देर रात सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, चल रहे निर्माण कार्यों और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने कैंसर केयर यूनिट और कार्डियक केयर यूनिट का भी दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध उपकरणों और मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। चौधरी ने मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर सीधे फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन से बातचीत करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने जांच दरों को सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने को करने को कहा ताकि मरीजों को असुविधा न हो। साथ ही अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर सभी को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर जीएमसी की प्रिंसिपल और डीन, विभिन्न विभागों के प्रमुख, मेडिकल सुपरिटेंडेंट और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


बकरीद पर मंडियों में उचित मूल्य पर उपलब्ध हों बकरे जम्मू। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की निदेशक रिफत कोहली ने बकरीद के त्योहार को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि बाजारों में यह सुनिश्चित किया जाए कि उचित मूल्य पर बकरे, भेड़ व बकरियां उपलब्ध रहने चाहिए।
विज्ञापन

निदेशक ने बैठक में कहा कि सहायक निदेशक, ग्रामीण मंडलों में पशुधन की मांग के अनुसार बकरों, भेड़ों की उपलब्धता कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि मटन और पोल्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को सभी खुदरा दुकानों पर आधिकारिक मूल्य सूची लगाने के निर्देश दिए। जिसमें कहा कि अधिकारी समय समय पर इस बीच प्रमुख बाजारों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें