फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डिनर डिप्लोमेसी, दो बड़े प्रत्याशियों ने करवाया रात्रि भोज

Fri, 29 Nov 2024 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बार एसोसिएशन का चुनाव अब रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है। जीत दर्ज करने के लिए प्रत्याशी अब कई तरह के प्रयास कर रहे हैं। यहां तक कि चुनाव को लेकर डिनर डिप्लोमेसी भी शुरू हो चुकी है। बीते बुधवार प्रधान पद के दो बड़े प्रत्याशियों ने वकीलों के लिए डिनर का आयोजन किया। मजेदार तो ये है कि दोनों का डिनर एक ही जगह पर शहर के एक क्लब में था। समय भी लगभग एक जैसा ही। डिनर में हिस्सा लेने वालों की संख्या भी लगभग एक जैसी थी। माना जा रहा है कि इसी तरह के डिनर आने वाले दिनों में कई अन्य प्रत्याशी भी करेंगे। पिछले चुनाव में भी इसी तरह की डिनर डिप्लोमेसी चली थी।
विज्ञापन

वहीं, चुनाव के नजदीक आते ही प्रत्याशी अपना अधिकतर समय हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में ही बिता रहे हैं। क्योंकि हाईकोर्ट और जिला कोर्ट एकसाथ ही हैं। इसलिए प्रत्याशियों के दिनभर विभिन्न बार रूम, कैंटीनों और बार हाल के चक्कर काटे जा रहे हैं। कुछ वकीलों से व्यक्तिगत रूप से मिल रहे हैं तो कुछ समूहाें के साथ बैठकें कर रहे हैं। ये सिलसिला हाईकोर्ट परिसर से शुरू होकर जिला कोर्ट तक चल रहा है। कुल मिलाकर हाईकोर्ट में चुनाव को लेकर चहल पहल बढ़ गई है।
चाय पर चर्चा
हाईकोर्ट में चुनाव को लेकर चाय पर चर्चा भी खूब हो रही है। इस चर्चा में चाय की चुस्की में सर्दी ने भी गर्माहट लगा दी है। दिनभर कोर्ट में चाय की चुस्की लेकर चुनाव चर्चा चल रही है।
विज्ञापन


भाई के लिए काला कोट पहन पहुंचे विधायक
बार के चुनाव में अब सियासत भी सक्रिय हो गई है। महासचिव पद के लिए अर्जुन पठानिया मैदान में हैं। अर्जुन के भाई उधमपुर के विधायक आर एस पठानिया हैं। जो पेशे से वकील भी हैं। वीरवार को वे भी हाईकोर्ट में काला कोट पहने हुए वकीलों से रूबरू होते हुए नजर आए। विधायक की सक्रियता से दिनभर हाईकोर्ट में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। बता दें कि प्रधान पद के उम्मीदवारों में अभिनव शर्मा भाजपा में प्रवक्ता हैं। अन्य उम्मीदवार निर्मल कोतवाल भी अपनी पार्टी के साथ रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें