डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि आतंकियों ने हरियाणा, राजस्थान तथा पंजाब नंबर की गाड़ियों को चित्रगाम में रोक लिया। इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें दो की मौत हो गई। इनमें से एक की शिनाख्त राजस्थान के अलवर निवासी मोहम्मद इलियास के रूप में हुई है। घायल चालक पंजाब के होशियारपुर का जीवन है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ज्ञात हो कि इससे पहले 14 अक्तूबर को आतंकियों ने शोपियां में सेब लाद रहे राजस्थान के ट्रक चालक शरीफ खान की हत्या कर दी थी। साथ ही बगीचे के मालिक की पिटाई की थी। 16 अक्तूबर को शोपियां में ही पंजाब के दो सेब कारोबारियों पर हमला किया था। इसमें चरणजीत सिंह की मौत हो गई थी जबकि दूसरा कारोबारी संजीव घायल हुआ था।