अगस्त में पूरा होगा श्रीनगर का रिंगरोड
श्रीनगर रिंग रोड फेज-एक के इस साल अगस्त तक पूरा होने की संभावना है। यह रिंग रोड करीब 42 किलोमीटर लंबा है। निर्माण पूरा होने के बाद यातायात बहाल कर दिया जाएगा। एनएचएआई ने इसके लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से एनएचएआई की इस क्षेत्र में नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने, रणनीतिक कनेक्टिविटी को मजबूत करने और नागरिकों और माल ढुलाई दोनों के लिए सुरक्षित और अधिक कुशल यात्रा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता मजबूत होती है।
जम्मू व श्रीनगर के बीच आसान होगा यातायात : एनएचएआई
एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर सेक्शन पर रामबन-बनिहाल सेगमेंट में डिगडोल और खूनी नाला के बीच लगभग 3.2 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब टनल मार्च तक पूरी होगी। इस निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। यहां निर्माणकर्ता कंपनी दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा, निर्माण पूरा होने के बाद जम्मू और श्रीनगर के बीच यातायात आसान होगा।