फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी जम्मू-कठुआ और एसपी उधमपुर को तत्काल लद्दाख में कार्यभार संभालने का आदेश

Tue, 30 Jun 2020 10:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
लद्दाख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से लद्दाख ट्रांसफर किए गए जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी भीम सेन टूटी और उधमपुर के एसपी राजीव ओम प्रकाश पांडे को तत्काल लद्दाख में कार्यभार संभालने के आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


सरकार के अतिरिक्त सचिव खालिद मजीद ने यह आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दोनों अफसराें को मौजूदा स्टेशन से तत्काल रिलीव माना जाएगा। उन्हें फौरन लद्दाख में ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए जाते हैं। जम्मू-कश्मीर के दोनों अफसरों के लद्दाख तबादले के आदेश 9 जून को जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ेंः त्राल के बाद डोडा हुआ आतंक मुक्त, जानिए 1999 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर में कब-कब हुए आतंकी हमले
विज्ञापन


अब नए आदेश के मुताबिक राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इसी तरह लद्दाख के लेह जिले की एसपी सरगुन को उधमपुर का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान

एक अन्य आदेश के तहत सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुलिस टेलीकॉम एसपी (सलेक्शन ग्रेड) राकेश कुमार धर को पुलिस टेलीकॉम का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। नियमों के तहत प्रभार भत्ते भी मिलेंगे। आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था पूरी तरह से अस्थायी है। इसे प्रमोशन अथवा अन्य किसी लाभ के लिए आधार नहीं बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें