फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कर रहा गुमराह, डीजीपी वैद ने जताई चिंता

Tue, 28 Aug 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
DGP SP VAID - फोटो : फाइल
विज्ञापन
सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान युवाओं को गुमराह कर रहा है। पुलिस मुस्तैद है और युवाओं को भटकने से रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। यह बात डीजीपी जम्मू-कश्मीर एसपी वैद ने कही।
विज्ञापन


वैद विजयपुर में पुलिस टेक्निकल ट्रेनिंग इस्टीट्यूट (पीटीटीआई) में आयोजित पासिंग आउट परेड में पहुंचे थे। इसमें उन्होंने पुलिस में शामिल हुए 215 जवानों को बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि काफी संख्या में हथियारों से लैस आतंकवादी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से भारत में घुसने की फिराक में हैं। 

यह सेना, सुरक्षा बलों और पुलिस के लिए एक चुनौती है, लेकिन उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर युवाओं को गुमराह करने वाली जानकारियों को ब्लॉक किया जा रहा है। घाटी में स्थिति बदली है। अब भटके युवा आतंक के रास्ते को छोड़ कर मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा प्रोपोजल
डीजीपी ने कहा कि पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कर्मियों के लिए पांच हजार क्वार्टर बनाने के लिए एक प्रोपोजल केंद्रीय गृह मंत्रायल को भेजा है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा और लाइन ऑफ कंट्रोल के दस किलोमीटर के दायरे के युवाओं के कल्याण के लिए दो बटालियनों के गठन को मंजूरी मिल गई है। इसका उन्हें काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें