फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने कहा, सर्दियों में भी पीओके में लांचिंग पैड्स रहे सक्रिय

Thu, 20 Feb 2020 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
loc - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से सटी एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पिछले कुछ समय से इसमें बढ़ोत्तरी हुई है। उत्तरी कश्मीर से सटी एलओसी के करीब पीओके में लांचिंग पैड्स सर्दियों में पूरी तरह सक्रिय रहे। अभी भी वहां पर भारी संख्या में आतंकियों की मौजूदगी घुसपैठ के उद्देश्य से है।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह के अनुसार पाकिस्तान में लांचिंग पैड्स पर आतंकियों की एक अच्छी खासी संख्या इस पार आने के लिए तैयार बैठी है। सही संख्या तो नहीं बता पाएंगे लेकिन काफी संख्या में मौजूदगी है। इस बार एक अलग ही चीज देखने को मिली है। वह यह कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला-कुपवाड़ा जिले के साथ लगी एलओसी विशेष तौर पर करनाह-केरन बेल्ट के सामने स्थित लांचिंग पैड्स इस बार खाली नहीं हुए। 

आतंकियों को वहां से हटाया नहीं गया और लांचिंग पैड्स पूरी सर्दियों में सक्रिय रहा। बर्फ पड़ने के बाद एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से हरकत कम हो जाती थी। लांचिंग पैड्स को सक्रिय रखने के पीछे मकसद यह है कि मौका मिलते ही अधिक से अधिक आतंकियों को इस पार धकेला जा सके।  
विज्ञापन


एलओसी व आईबी पर सीजफायर उल्लंघन पर कहा कि यह सिलसिला पिछले कुछ अरसे से चल रहा है। पहले के मुकाबले सीजफ ायर की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। डीजीपी के अनुसार पाकिस्तान की पूरी कोशिश है कि वह एलओसी और आईबी पर ऐसी हरकतें कर माहौल को गर्म रखें और आतंकियों को इस पार धकेलने की भी कोशिश जारी रखे। कुछ कोशिशें उनकी कामयाब भी रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें