फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में चुनावों के लिए सुरक्षा तैयारियां पूरी, आतंकियों को दिया जाएगा कड़ा जवाब: डीजीपी

Sun, 16 Sep 2018 10:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
DGP DILBAG SINGH - फोटो : फाइल
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकियों से निपटने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस पूरी तरह से तैयार है। आतंकियों के खिलाफ मारो और पकड़ो की रणनीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। सेना और अर्द्धसैनिक बल आतंकियों से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक के अनुसार आगामी निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही सुरक्षा बलों ने कमर कस ली है। आतंकी गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। चुनावों के लिए केंद्रीय बल के करीब 20 हजार अतिरिक्त जवानों तैनात होंगे।

केंद्रीय बलों में सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ के जवानों को राज्य में तैनात किया जाएगा। हर पोलिंग बूथ पर आधा दर्जन जवान तैनात होंगे जो केंद्र संवेदनशील या अतिसंवेदनशील होंगे, वहां जवानों की संख्या अधिक होगी। घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे। सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षकों की निगरानी में सुरक्षा बल काम करेंगे। क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) को भी अलर्ट कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें