फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: डीजीपी आरआर स्वैन ने जीओसी 16 कोर के साथ जम्मू क्षेत्र की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

Thu, 18 Jan 2024 04:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

 पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन और जीओसी 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा नेजम्मू क्षेत्र की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। 
विज्ञापन
जम्मू - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन और जीओसी 16 कोर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने बुधवार को जम्मू क्षेत्र की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। पुलिस मुख्यालय जम्मू में आयोजित इस उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस, सेना और सहयोगी एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

विज्ञापन




बैठक के दौरान जम्मू क्षेत्र में उभरती चुनौतियों सहित समग्र सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की गई और प्रतिक्रियाओं पर चर्चा की गई। बैठक में एडीजीपी सीआईडी नीतीश कुमार, डीआइजी शक्ति पाठक व्यक्गित रूप से शामिल हुए, जबकि एडीजीपी जम्मू जोन आनंद जैन, डीआइजी राजौरी पुंछ रेंज डॉ. हसीब मुगल और डीआइजी सीआईडी कश्मीर अल्ताफ अहमद खान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। आईजी बीएसएफ जम्मू दिनेश कुमार बूरा और आईजी सीआरपीएफ जम्मू, संदीप खिरवार भी चर्चा में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें