जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह पुंछ के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आलाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। साथ ही कई अहम मुद्दों पर बात भी की। बता दें कि पुंछ में पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। आए दिन घुसपैठ की साजिशें रच रहा है।
यह भी पढ़ेंः
त्राल के बाद डोडा हुआ आतंक मुक्त, जानिए 1999 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर में कब-कब हुए आतंकी हमले
उधर, बारिश के मौसम के मद्देनजर दिलबाग सिंह ने सांबा सीमा क्षेत्र में बसंतर नदी तट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आईजी बीएसएफ जम्मू, संभागीय आयुक्त जम्मू, आईजीपी जम्मू, डीसी सांबा व अन्य लोगों से बातचीत कर इलाके का हालचाल जाना।
पुलिस महानिदेशक व अन्य अधिकारियों ने बसंतर नदी पर चल रहे बाढ़ सुरक्षा के काम के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही किसानों को बसंतर नदी से सटे क्षेत्र में फसलों की बुवाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नागरिकों की समस्या और चिंता को तय समय में हल करने की भी बात कही। इसके साथ ही बीएसएफ टीम को भी पुरस्कृत किया, जिसने हाल ही में पाकिस्तानी हेक्साकॉप्टर को मार गिराया था।