जम्मू और कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने हिंसा और आतंकवादी घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के 38 वार्डों की छात्रवृत्ति स्वीकृत की। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने 12वीं कक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं उन्हें ये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
दिलबाग सिंह ने बताया कि यह छात्रवृत्ति केंद्रीय पुलिस कल्याण कोष और केंद्रीय पुलिस शिक्षा कोष से स्वीकृत की गई है।