फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कालका माता मंदिर में माथा टेकने के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। प्रथम नवरात्र पर रविवार को नगर के बीचोबीच ऊंची पहाड़ी पर स्थित मां कालका जी के मंदिर में माथा टेकने और पूजा करने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में लोगों का आना शुरू हो गया था। मां कालका की प्राकृतिक पिंडी के दर्शन करने के लिए लोगों ने कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। पिंडी समक्ष ज्योत जलाकर श्रद्धालुओं ने आरती की और मां से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक मंदिर में माथा टेकने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। यह मंदिर तीन सौ वर्ष पुराना है। आने वाले दिनों में भी कालका माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें