जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करने वाले रियासी के खिलाड़ी। संवाद
रियासी। जम्मू में आयोजित जम्मू और कश्मीर यूटी जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2024-25 में खेलो इंडिया सेंटर रियासी के जिमनास्ट ने चमक बिखेरी और प्रतियोगिता में दूसरा उपविजेता बना। एमए स्टेडियम जम्मू में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिता में जम्मू को ओवरऑल चैंपियन, जिला कठुआ उपविजेता और जिला रियासी को दूसरा उपविजेता घोषित किया गया। चैंपियनशिप में आठ जिलों श्रीनगर, बडगाम, शोपियां, कठुआ, सांबा, रियासी, पुंछ और जम्मू के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। संवाद