फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में अव्यवस्था पर भड़के शिवभक्त: प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, बोले- लाठियां नहीं, काउंटर बढ़ाइए

Tue, 30 Jun 2026 12:49 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण केंद्र पर अव्यवस्था और सुरक्षाबलों की कार्रवाई से नाराज श्रद्धालुओं ने जम्मू प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध और नारेबाजी की। भक्तों ने बेहतर व्यवस्था और पंजीकरण काउंटर बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें अनावश्यक परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2026 - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू पंजीकरण केंद्र पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद तवी रिवर फ्रंट पर मौजूद शिवभक्तों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और पंजाब से आए श्रद्धालुओं ने जम्मू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यात्रियों का आरोप है कि प्रशासन हर साल सुगम यात्रा के बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन जमीन पर हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे देश के दूर-दराज के इलाकों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए हैं, कोई मुफ्त का राशन लेने नहीं। प्रशासन को लाठियां भांजने के बजाय काउंटरों की संख्या बढ़ानी चाहिए ताकि लोग बिना किसी परेशानी के पंजीकरण करा सकें।

विज्ञापन


Trending Videos

घायल श्रद्धालु को ले जाते टीम। - फोटो : अभिषेक बड़ू
सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को प्यार से संभालने के बजाय सीधे डंडे बरसाने शुरू कर दिए। भीषण गर्मी में हजारों की भीड़ के लिए पर्याप्त काउंटर की व्यवस्था नहीं है। कतार में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग से कोई इंतजाम न होने के कारण धक्का-मुक्की शुरू हुई। विशाल, श्रद्धालु राजकोट गुजरात

भीड़ को संभालते पुलिस - फोटो : अभिषेक बड़ू
हम पिछले 36 घंटे से सफर करके जम्मू पहुंचे हैं। सुबह चार बजे से लाइन में लगे थे। काउंटर खुला तो अव्यवस्था हो गई। पुलिस ने बिना सोचे-समझे डंडे चलाने शुरू कर दिए। हम कोई अपराधी या चोर-उचक्के नहीं हैं, बाबा के भक्त हैं। क्या श्रद्धा का यही इनाम मिलता है।- प्रवीन, श्रद्धालु दिल्ली।

भीड़ को संभालते पुलिस - फोटो : अभिषेक बड़ू
लाइन में महिलाओं और बुजुर्गों के लिए कोई अलग व्यवस्था नहीं थी। धक्का-मुक्की में कई महिलाएं गिर पड़ीं। जब लोगों ने इसका विरोध किया, तो पुलिस और सुरक्षा बलों ने रौद्र रूप दिखा दिया। प्रशासन को अपनी कमियां छुपाने के लिए लाठियां भांजने के बजाय काउंटरों की संख्या बढ़ानी चाहिए थी।- राजेश, श्रद्धालु मुरादाबाद यूपी
विज्ञापन

टिकट काउन्टर पर टोकन लेते श्रद्धालु - फोटो : अभिषेक बड़ू
अमरनाथ श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन हर साल सुगम यात्रा के बड़े-बड़े दावे करता है। यहां वीआईपी लोगों को पिछले दरवाजे से टोकन बांटे जा रहे हैं, जिसे देखकर आम यात्रियों का सब्र टूट गया।- संगम चौधरी, श्रद्धालु रायबरेली यूपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें