फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुग्ध उत्पादन में जम्मू जिले की लंबी छलांग, आत्मनिर्भर बनने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। दुग्ध उत्पादन के मामले में जम्मू जिले ने लंबी छलांग लगाई है। संबंधित विभाग और पशुपालकों का दावा है कि जम्मू जिला दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया है। आगामी कुछ महीनों में जम्मू जिले से दूध देश के अन्य प्रदेशों में भेजने की तैयारी की जा रही है। उत्पादकों का दावा है कि कम वेतन से परेशान और बेरोजगार युवा दूध उत्पादन के पेशे में आए। अच्छी नस्ल के मात्र पांच से छह दुधारू मवेशी रखकर मासिक 25 से 30 हजार की कमाई की जा सकती है। जम्मू जिले में प्रमुख दूध उत्पादकों में शामिल सोहांजना निवासी कुलभूषण खजूरिया का दावा है कि दूध उत्पादन में जम्मू जिला आत्मनिर्भर बन चुका है। उनके डेयरी फार्म में प्रतिदिन 700 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है और 14 लोगों को रोजगार दिया है। खजूरिया का कहना है कि उनका बेटा अभिनाश खजूरिया भी इंजीनियर की नौकरी छेाड़ दूध उत्पादन के पेशे से जुड़ चुका है। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में युवाओं को इस क्षेत्र में आना चाहिए और स्वयं रोजगार के अलावा अन्य को भी रोजगार देना चाहिए।
विज्ञापन

जम्मू जिला दूध उत्पादन में आत्मनिर्भर बन गया है। लोग सरकारी योजनाओं के तहत सब्सिडी हासिल कर इस क्षेत्र में जा रहे हैं। जम्मू में दूध की मांग स्थानीय स्तर पर पूरी करने की क्षमता पैदा हो चुकी है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं। इस क्षेत्र में वह मुनाफा भी काम रहे हैं। जम्मू में डेयरी फार्म की संख्या बढ़कर 800 के पार पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

डाॅ. अल्ताफ, नोडल अफसर, पशु एवं भेड़पालन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें