फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड-12 में सड़क पर डाला जा रहा तालकोल

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। नगर पालिका आरएस पुरा के चेयरमैन सतपाल पप्पी और पार्षद अशोक कुमार ने बुधवार को वार्ड-12 में सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू करवाया। इस कार्य पर 20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। चेयरमैन ने कहा कि पार्षद अशोक कुमार के प्रयास से वार्ड में सड़क पर तारकोल डालने का कार्य शुरू करवाया गया है। वार्ड की अधिकतर सड़कें पक्की हो चुकी हैं, लेकिन नई कॉलोनी स्थापित होने के कारण इस सड़क की हालत खस्ता थी, जिसके चलते उक्त सड़क को भी पक्का किया जा रहा है। चेयरमैन ने कस्बे के लोगों को आश्वासन दिया कि विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। मौके पर पार्षद किशोर शर्मा, राजेंद्र गुप्ता सहित क्षेत्र के लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें