फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामोड़-टोट सड़क को मिला शहीद कमल किशोर का नाम

विज्ञापन
शहीद जवान कमल किशोर के पिता को सम्मानित करते हुए ड़िवकाम,ड़ीसी तथा एसएसपी रियासी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। ग्रामोड़ से भमाग तहसील के टोट के लिए जाने वाले मुख्य मार्ग अब शहीद जवान कमल किशोर के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को पुलिस और प्रशासन ने एक समारोह का आयोजन कर मार्ग को शहीद के नाम समर्पित किया। इस दौरान डिवकॉम जम्मू डॉ. राघव लंगर, एडीजीपी मुकेश सिंह, उपायुक्त चरणदीप सिंह और एसएसपी शैलेंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौके पर कहा गया कि देश के लिए शहीद हुए जवानों की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। अमर वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुतियां देकर लोगों की जिंदगी को बचाया है। जवानों ने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्त्तव्य को अंजाम दिया। प्रदेश में आतंकवाद के दौर में कई माता पिता ने अपने बेटों को खोया है।
कार्यक्रम के दौरान शहीद कमल किशोर के पिता मोहन लाल और माता गीता देवी को सम्मानित किया। शहीद के नाम पर एक पौधा भी लगाया गया। गौरतलब है कि ग्रामोड़ निवासी कमल किशोर वर्ष 2018 में कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में शहीद हुए थे। उनकी शहादत पर रियासी और आसपास के क्षेत्रों को बंद रख कर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें