फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाड़ी ब्राह्मणा में सुबह-शाम लगा रहता जाम, धूल भी करती परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुल के निर्माण कार्य के चलते दिक्कतों का सामना कर रहे स्थानीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। कस्बे में हाईवे पर फ्लाईओवर बन जाने से लोगों को राहत तो जरूर मिलेगी। लेकिन, फिलहाल इसके निर्माण कार्य के चलते लोग बहुत परेशान हैं। सुबह और शाम रोजाना यहां 2 से 3 घंटे तक जाम लगता है। इसमें कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है, जिसमें रोगी की जान को खतरा भी होता है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार महेश कुमार, सुनील कुमार, राजेश कुमार ,अनिल गुप्ता, पवन कुमार, आदि का कहना है कि फ्लाईओवर बनाकर सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। लेकिन, किसी तरह इस जाम से भी छुटकारा मिलना चाहिए। सरकार को कुछ ऐसा करना चाहिए वाहनों की दिशा परिवर्तित हो और यहां जाम न लगे। इसके अलावा यहां दिन भर धूल उड़ती रहती है। इससे संक्रमण का डर है। उन्होंने मांग की कि लगातार यहां पानी का छिड़काव किया जाए, ताकि धूल कम उड़े। साथ ही काम को जल्दी संपन्न किया जाए। इसके फैले रहने से रोजगार प्रभावित हो रहा है। बता दें कि बाड़ी ब्राह्मणा में वर्ष 2005 में फ्लाईओवर बना था। उसे तोड़ कर फिर से नया फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें