पुरमंडल। खड़ा मड़ाना पंचायत में 11 लाख रुपये से सड़क पर तारकोल डाला जा रहा है। वीरवार को विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने इसका काम शुरू करवाया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए मजबूत सड़क संपर्क बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस माैके पर डीडीसी सदस्य अवतार सिंह, भाजपा नेता जयराम शर्मा, पूर्व मंडल प्रधान गिरधारी लाल, भाजपा जिला प्रवक्ता अतरेश दत्ता, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच अनिला शर्मा, पूर्व सरपंच जोगिंदर शर्मा आदि माैजूद रहे। संवाद