फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: लावारिस मेवेशी उजाड़ रहे फसलें, किसान परेशान

विज्ञापन
परगवाल में मवेशियों का झुंड खेतो से निकलता हुआ
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल के किसानों ने प्रशासन से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र में लावारिस मवेशी फसलों को उजाड़ रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि रात को मवेशाी खेतों में घुसकर गेंहू व अन्य फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे उनकी चिंता बढ़ गई है। किसान रंजीत सिंह, सुरेश वर्मा, सुभाष चंद्र आदि ने बताया कि पहले अगस्त में आई बाढ़ ने धान की फसल बर्बाद कर दी थी। अब लावारिस मवेशी फसलें उजाड़ रहे हैं। अभी खेतों में गेहूं की फसल जमीन से करीब दो से तीन इंच बाहर ही निकली है और मवेशियों के झुंड इस पर कहर बनकर टूट रहे हैं। सब्जियाें और चारे को भी चट कर जा रहे हैं। अगर ऐसे में लावारिस मवेशियों का आतंक नहीं रुका तो फसल की पैदावार पर असर पड़ेगा। कई इलाकों में किसान रात-रात भर जागकर खेतों की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं। इसके बावजूद फसल को बचा पाना मुश्किल हो रहा है। किसान मनजीत सिंह, रवि सिंह, पवन सिंह का कहना है की फसल बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इन मवेशियों से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें