फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांव सनूर-मंसूर को 25.15 करोड़ से मिलेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के ब्लाक सुबं के तहत आने बाले गौरण के गांव सनूर-मंसूर के लोगों को मार्ग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए शीघ्र ही विकास कार्य शुरू किया जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में खुशी है। यह मार्ग सोड़म से सनूर-मंसूर की ओर जाएगा। इस 11 किलोमीटर सड़क पर 25.15 करोड़ खर्च किए जाएंगे। बाबा गौरण विकास कमेटी के प्रधान महंत देस गिरी, बलदेव सिंह, रोमाल सिंह आदि ने कहा कि उक्त गावों के लोग पैदल ही सफर करते हैं। उन्हें आने-जाने के लिए मार्ग की कोई सुविधा ही नहीं है। यदि कोई बीमार हो जाए तो चारपाई पर ही उसे लाया जाता है। उनके अनुसार लोगों को पहली बार मार्ग की सौगात मिलने जा रही है। इससे पहले समोठा से सोडम तक मार्ग बनाया गया है। अब पहाड़ी गावों को भी मार्गों के साथ जोड़ने का काम शुरू किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें