सांबा। घगवाल कस्बे के गांव ओडा में 7.50 लाख रुपयेसे निर्मित पुलिया का वीरवार को डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार फली ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पुलिया बनने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है। बरसात में नाले में जलस्तर बढ़ने से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती थी। चार वर्ष पूर्व एक ग्रामीण पानी के चपेट में आया था। स्थानीय लोगों ने पुलिया निर्माण पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को भी लाभ पहुंचेगा। इस माैके पर भाजपा नेता रछपाल वर्मा, सुरेश संब्याल, रतन पाल, अशोक कुमार, मुकेश, जोगिंदर आदि उपस्थित रहे। संवाद