बासपुर में थाना दिवस पर किया जागरूक, संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखे तो करें सूचित
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पुलिस ने सीमावर्ती गांव बासपुर में लोगों से गणतंत्र दिवस के मद्देजनर पूरी तरह से सतर्क व चौकस रहने के लिए कहा है। वीरवार को थाना दिवस पर एसपी मुख्यालय इरशाद हुसैन राथर, एसडीपीओ गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी रवि सिंह परिहार व चौकी प्रभारी वासपुर रणवीर सिंह उपस्थित रहे।एसपी ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर पाकिस्तान हमेशा अपनी नापाक साजिशों अंजाम देने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में कोई भी अनजान व्यक्ति दिखता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। संदिग्ध वस्तु देखे जाने पर भी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि नशा को खत्म करने के लिए पुलिस निरंतर कार्य कर रही है। इसमें आम लोगों का भी सहयोग बहुत जरूरी है। पूर्व सरपंच चाैधरी बचन लाल ने समस्या बताई कि रात में बिजली विभाग लगातार बिजली कटौती कर रहा है। इसे बंद किया जाना चाहिए। पूर्व सरपंच जसवीर सिंह, पूर्व सरपंच ओंकार सिंह, पूर्व सरपंच बलकार सिंह, पूर्व सरपंच बिन्नी शर्मा आदि ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से कुछ हद तक नशे पर नियंत्रण पाया गया है। अभी इस ओर काम करने की जरूरत है।