अखनूर। अखनूर-सुमाह से कराला मोहल्ले तक 32.50 लाख रुपये से तारकोल डाला जा रहा है। राज्यसभा सदस्य सत शर्मा ने मंगलवार को काम का शुभारंभ किया। विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि क्षेत्र के हर गांव तक पक्की सड़क सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। सत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला प्रभारी विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शमशेर दास, पूर्व सरपंच अश्वनी शर्मा, जगदीश बक्शी, बाबू राम सहित लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन संजीव शर्मा, एईई सुनील बोगिया भी मौजूद रहे। संवाद