फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोनमर्ग व दूधपथरी में तलाशी जा रहीं स्कीइंग की संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम ने गुलमर्ग में सम्मेलन केंद्र स्थापित करने की घोषणा की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुलमर्ग में स्कीइंग स्थलों का दौरा किया। उन्होंने कहा, हालांकि इस सीजन में बर्फ कम है, फिर भी स्थिति ठीक है। बेहतर स्कीइंग अनुभव के लिए हमें और बर्फ चाहिए। फिलहाल स्की ट्रैक को सुधारने पर काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने सोनमर्ग और दूधपथरी में स्कीइंग स्थलों की अनदेखी की ओर भी इशारा किया। कहा, जहां सोनमर्ग में स्कीइंग के लिए शानदार संभावनाएं हैं, वहीं दूधपथरी को भी अन्य गतिविधियों के लिए उपयोग किया जा सकता है। हम हितधारकों से इस बारे में सुझाव प्राप्त कर रहे हैं। उमर ने गुलमर्ग में एक सम्मेलन केंद्र स्थापित करने की योजना का भी उल्लेख किया। इससे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और बैठकें आकर्षित होंगी। यहां सम्मेलन केंद्र की कमी थी, लेकिन अब हम इसे स्थापित करेंगे। इससे न केवल राष्ट्रीय नेता आएंगे, बल्कि गुलमर्ग को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए प्रमुख स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें