श्रीनगर। पुलिस ने बारामुला और सोपोर में छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। थांडा-कासी-चंदूसा में नाके पर पुलिस ने 56 ग्राम चरस के साथ दुदबुग निवासी मोहम्मद शबान मौर्य को पकड़ा। बोनियार में दो लोगों से 88 ग्राम चरस पकड़ी। आरोपियों की पहचान मेहराज अहमद नजर और शब्बीर अहमद निवासी लिंबर के रूप में हुई है। बाबारेशी क्रॉसिंग पर दो लोगों को 85 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों में इश्फाक अहमद और दाऊद अहमद निवासी दुदबुग के रूप में हुई है। सोपोर में पुलिस ने चिनार क्रॉसिंग फ्रूट मंडी में माजिद अशरफ खान निवासी पेठसीर को नशीली दवा की 110 गोलियों के साथ पकड़ा। सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद