फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश की कल्चरल पॉलिसी को दिया जा रहा अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
-कई डवलपमेंट प्रोजेक्ट अक्तूबर, 2025 तक पूरे हो जाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को संस्कृति, राजस्व और संपदा विभाग के कैपेक्स बजट प्लान की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं को तत्काल स्वीकृ़त किए जाने और उन्हें समय से पूरा किए जाने पर जोर दिया।
समीक्षा विभाग की बैठक में सचिव संस्कृति ने बताया कि प्रदेश की कल्चरल पॉलिसी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द इसे पब्लिक डोमेन में लोगों की प्रतिक्रिया के लिए रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि विरासत पुनरुद्धार योजना के तीसरे चरण में 123 नए प्रोजेक्ट चिह्नित किए गए हैं। विभाग ने 106 में से 16 विरासत बहाली परियोजनाएं पूरी की हैं। मुबारक मंडी परिसर के पुनरुद्धार के लिए 30.02 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

2025-26 के लिए प्रस्तावित 132 करोड़ रुपये के बजट में पुरातत्व, संग्रहालयों, पुस्तकालयों और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के लिए आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

संपदा विभाग की समीक्षा बैठक में एसीएस ने बताया कि 2025-26 के लिए विभाग का कैपेक्स बजट सौ करोड़ है, इनमें से 33 करोड़ रुपए के काम अभी जारी हैं।

बताया कि पंपोर में 400 फ्लैट्स, सरवाल, अहाता अमर सिंह और जम्मू के लोअर मुट्ठी में फ्लैट्स जैसे प्रमुख प्रोजेक्ट अक्टूबर, 2025 तक पूरे हो सकते हैं। राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सचिव कुमार राजीव रंजन ने बताया कि कैपेक्स बजट के लिए विभाग ने 133 नई परियोजनाओं का प्रस्ताव किया है। इनमें 4.5 करोड़ रुपये से 18 एसडीएम कार्यालय, 6.3 करोड़ रुपये से 21 तहसील कार्यालय और दो करोड़ रुपये से 40 अतिरिक्त कमरे बनाए जाएंगे। 89.97 प्रतिशत गांवों को जियो-रेफरेंस किया गया है। 99.9 फीसदी अधिकार अभिलेख डिजिटाइज किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें