फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गृह मंत्री से लद्दाख में के लिए मांगा विशेष पैकेज, हवाई संपर्क बढ़ाने की भी मांग

विज्ञापन
गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान एलएएचडीसी के अध्यक्ष फोटो एलएचएचडीसी
विज्ञापन
अमित शाह से मिले लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के अध्यक्ष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान गृहमंत्री को क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर जानकारी दी। एलएएचडीसी को मौजूदा बजटीय आवंटन बढ़ाने पर जोर दिया। बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष विकास पैकेज (एसडीपी) से अतिरिक्त सहायता देने को कहा। लद्दाख में भर्ती प्रक्रिया और भूमि नियमन की एकीकृत नीति पर भी जोर दिया। लद्दाख तक पहुंच और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हवाई संपर्क बढ़ाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा क्योंकि पर्यटकों के आने की संख्या बढ़ेगी। गृहमंत्री को लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद हुई विकास गतिविधियों से भी अवगत कराया। उन्हें लद्दाख आने व परियोजनाओं का उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया।गृहमंत्री उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से हर जरूरी सहायता देने का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें