- 3.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च, बढ़ेगी मधुमक्खी पालकों की आय : हिना
जम्मू। प्रदेश में तीन मधुमक्खी पालन क्लस्टर स्थापित किए जा रहे हैं। इन पर 3.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह बात जम्मू-कश्मीर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड (केवीआईबी) की अध्यक्ष डॉ. हिना शफी भट्ट ने सिविल सचिवालय जम्मू में खरीद समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सांबा, डोडा और रामबन में सुविधा मिलेगी। एक हजार से अधिक मधुमक्खी पालकों को लाभ होगा। इन क्लस्टरों में शहद की प्रसंस्करण, बोतलबंद, पैकिंग और परीक्षण जैसी सुविधाएं मिलेंगी। भट्ट ने सभी संबंधित एजेंसियों को मिशन-मोड में काम करने को कहा। निर्देश दिया कि कशूर माउंच मधुमक्खी पालन क्लस्टर एचएमटी श्रीनगर के संबंध में एसपीवी का गठन तेजी से हो। क्लस्टर का मार्च 2025 तक उद्घाटन के लिए तैयार हो जाना चाहिए। बोर्ड शहद को बाजार में अल्ट्रा-प्रीमियम शहद के रूप में स्थापित करने की संभावना तलाश रहा है। यह सुनिश्चित कर रहा है कि इसे भारत के बाहर भी निर्यात किया जाए। डॉ. हिना ने आश्वासन दिया कि पूरे जम्मू-कश्मीर में समूहों के समयबद्ध कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे। ब्यूरो
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।