फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल भर पर्यटन से जुड़ पाएगा सोनमर्ग : सीएम

विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर डाली जेड मोड़ टनल की तस्वीर। 
विज्ञापन
जेड मोड़ सुरंग के उद्घाटन से पहले उमर ने तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी







सोनमर्ग। जेड-मोड सुरंग के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोनमर्ग में परियोजना स्थल पर तैयारियों जायजा लिया। उन्होंने सुरंग का निरीक्षण कर इंजीनियरों व श्रमिकों के साथ बातचीत की। कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना से सोनमर्ग पूरा साल पर्यटन गतिविधियों से जुड़ जाएगा। इसे स्कीइंग व शीतकालीन खेल गंतव्य के रूप में भी पूरक करेगी, जिससे पर्यटन और आर्थिक विकास के नए रास्ते खुलेंगे। सोनमर्ग सुरंग श्रीनगर और लेह के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने, सोनमर्ग तक सभी मौसमों में पहुंच सुनिश्चित करने और क्षेत्र की आर्थिक और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील पत्थर है। मुख्य सचिव अटल डुल्लू और मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी ने सुरंग के उद्घाटन की व्यापक तैयारियों के बारे में जानकारी दी। मौके पर सलाहकार नासिर असलम वानी और विधायक कंगन मियां मेहर अली भी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें