- नगर आयुक्त ने बाहु प्लाजा में मुख्य सड़क पर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए एआई इनबिल्ड मशीनों का प्रयोग कर रहा है। इस तकनीक से निगम कर्मचारी एआई कैमरे युक्त वाहन की सहायता से गड्ढों की पहचान कर रहे हैं। उसके बाद इनको गुणवत्ता पूर्ण तरीके से मेंटेनेंस तकनीक से भरने का काम किया जा रहा है। रविवार को नगर आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने बाहु प्लाजा के पास इस तकनीक से भरे जा रहे गड्ढों की प्रगति देखने के लिए निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि एआई इनबिल्ड तकनीक का प्रयोग कर कम समय में नगर निगम सड़कों के गड्ढों को भर सकेगा। कहा कि अमरनाथ यात्रा चल रही है ऐसे में यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान जारी है। इस एआई तकनीक से समय पर मरम्मत की जा सकेगी। रात में यातायात का कम होने पर इन गड्ढों को भरने का कार्य किया जाएगा।