फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 25 हजार से अधिक प्रवासी राशन कार्ड एनएफएसए डेटाबेस से जुड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- अगस्त में ही तीन माह का राशन मिलेगा, अधिकारियों को घर-घर पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश
विज्ञापन


- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक माह के विशेष जागरूकता शिविर शुरूअमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राहत एवं पुनर्वास आयुक्त (एम) ने शनिवार को कश्मीरी और जम्मू प्रवासियों के लिए विशेष राहत राशन योजना के तहत राशन वितरण और सामाजिक कल्याण योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, राहत संगठन और एनआईसी के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने बताया कि 25 हजार से अधिक प्रवासी राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के डेटाबेस से जोड़े जा चुके हैं। खाद्य विभाग ने अगस्त में ही अगस्त से अक्तूबर तक तीन माह का राशन वितरित करने की व्यवस्था की है। राशन वितरण में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए एनआईसी को प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

करीब 50 हजार प्रवासी परिवारों को राष्ट्रीय डेटाबेस से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 3500 से अधिक पात्र परिवारों को जागरूकता अभियान और विशेष शिविरों के माध्यम से योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद की गई है। करीब 2100 लाभार्थियों को वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के अलावा विवाह सहायता की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

इसी क्रम में तीन अगस्त से एक माह के विशेष जागरूकता और सुविधा शिविर शुरू किए गए हैं। इनमें पात्र परिवारों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराने में सहायता दी जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें