फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जनजातीय लोग भी ले सकेंगे मिशन युवा का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 से 59 वर्ष तक के नागरिक 50 हजार से 10 करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई मिशन युवा योजना का लाभ अब जनजातीय समुदाय तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। योजना के तहत ग्रामीण, पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मिशन युवा के तहत 18 से 59 वर्ष तक की आयु के पात्र लोग स्वरोजगार के लिए 50 हजार रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे छोटे स्तर पर व्यवसाय शुरू करने वालों के साथ बड़े उद्यम स्थापित करने की इच्छा रखने वाले लोगों को भी अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य उन वर्गों तक भी सरकारी सहायता पहुंचाना है, जिन्हें अक्सर योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती। जनजातीय समुदाय के लोगों को योजना के प्रावधानों और आवेदन प्रक्रिया से अवगत करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे अपनी रुचि, कौशल और क्षमता के अनुसार व्यवसाय शुरू कर सकें।
विज्ञापन

जिला रोजगार परामर्श केंद्र की उपनिदेशक सुनयना सैनी ने बताया कि मिशन युवा के माध्यम से युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने पर जोर दिया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र अपने व्यवसाय की योजना तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें