फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में जल्द क्यूआर कोड स्कैन करने से मिलेगा सरकारी अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- राशन खरीद के लिए लाभार्थियों के डिजिटल वॉलेट बनाएगा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग
विज्ञापन

- सीबीडीसी पोर्टल पर चल रहा काम, पहले जम्मू व श्रीनगर में शुरू होगी योजना, 15 नवंबर डेडलाइन तय
जम्मू। प्रदेश में जल्द क्यूआर कोड स्कैन करने से सरकारी अनाज मिलना शुरू हो जाएगा। संबंधित विभाग लाभार्थियों के डिजिटल वॉलेट बनाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले जम्मू और श्रीनगर जिले में योजना शुरू की जाएगी। इसकी अंतिम तिथि 15 नवंबर, 2026 तय की गई है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि लाभार्थियों को राशन खरीद के लिए डिजिटल माध्यम से राशि उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम जारी है। इसके लिए सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) पोर्टल बनाया जा रहा है। पोर्टल से लाभार्थियों के डिजिटल वॉलेट और राशन डीलर के लॉगिन आईडी बनाए जाएंगे। अगर व्यक्ति काम के सिलसिले से कहीं दूर रहता है तो भी नई व्यवस्था से वह क्यूआर कोड स्कैन कर किसी भी डिपो होल्डर से राशन ले पाएगा। इनमें उपलब्ध राशि का इस्तेमाल निर्धारित राशन दुकानों से आटा, गेहूं और चावल खरीदने के लिए ही किया जा सकेगा। पहले चरण में यह योजना अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और प्राथमिकता प्राप्त परिवार (पीएचएच) राशन कार्ड धारकों के लिए शुरू की जाएगी। इसके बाद अन्य श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

-
मोबाइल नंबर आधार व राशन
कार्ड से लिंक होना जरूरी
-
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड और राशन कार्ड से लिंक है तो आसानी से डिजिटल प्रणाली से सीधे पंजीकरण कर सकते हैं। अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो पास के आधार केंद्र पर जाकर इसे लिंक कराना होगा। फिर माई राशन एप डाउनलोड करना होगा। इससे ईकेवाईसी कर पंजीकरण करना है। राशन कार्ड में परिवार के जिन सदस्यों का नाम है, उनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है।
-
पंजीकरण करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं
पंजीकरण के लिए मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर pnb digital rupee एप डालनलोड करें। एप खोलें और नियम व शर्तें को स्वीकृत करें। फिर जो मोबाइल सिम आधार कार्ड से लिंक हो उसे सिलेक्ट कर बायोमीट्रिक या मोबाइल पिन सेट कर दें। एप के वॉलेट का छह अंकों वाला पिन सेट करें। बाद में आधार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है। आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। उसे एंटर कर दें तो पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
-
मोबाइल पर वॉलेट में आएगा कूपन
राशन लेने के लिए डिपो होल्डर को लिंक्ड मोबाइल नंबर बताएं। दुकानदार एक कूपन तैयार करेगा, जो लाभार्थी के मोबाइल वॉलेट में आ जाएगा। इसके बाद आपको क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। उसमें कितना राशन (चावल, आटा आदि) है और कितनी मात्रा में है, इसकी जानकारी मिलेगी। आपको कितना भुगतान करना है, सबका ब्योरा और रसीद भी होगी।
विज्ञापन

कोड स्कैन करने के बाद आप डिपो होल्डर से आसानी से राशन प्राप्त कर सकते हैं। नई व्यवस्था से राशन लेने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी और लाभार्थियों को लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा। इसके अलावा बॉयोमीट्रिक यानी अंगूठा लगाने की भी जरूरत नहीं होगी। क्यूआर कोड स्कैन करने की इस व्यवस्था से लोगों की यह शिकायत भी दूर हो जाएगी कि उन्हें राशन कम मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें