फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जाम से मिलेगी निजात, परेड में 49 करोड़ के पार्किंग-कम-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- परेड और एसएमजीएस अस्पताल में बनेंगे दो पार्किंग प्रोजेक्ट, छह मंजिला कॉम्प्लेक्स में 250 कारों की क्षमता
विज्ञापन

- ‘अमर उजाला’ अभियान में उठी समस्या पर निगम ने तैयार किए थे प्रस्ताव, सरकार ने दी प्रशासनिक मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पुराने शहर में पार्किंग और यातायात की समस्या को लेकर ‘अमर उजाला’ के हमारा बाजार अभियान में उठाई गई आवाज का असर दिखाई देने लगा है। नगर निगम के प्रस्तावों में से परेड और एसएमजीएस अस्पताल की दो पार्किंग परियोजनाओं को सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। दोनों परियोजनाओं पर कुल 49.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने बताया कि आवास एवं शहरी विकास विभाग ने परेड में पार्किंग-कम-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लिए 24.06 करोड़ और एसएमजीएस अस्पताल में मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 25.27 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन

परेड में प्रस्तावित छह मंजिला कॉम्प्लेक्स में पार्किंग के साथ व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी जगह होगी। यहां 250 कारों की क्षमता वाला स्मार्ट पार्किंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। परिसर में इलेक्ट्रॉनिक बूम बैरियर, फायर फाइटिंग और ऑटोमेटिक फायर अलार्म सिस्टम के साथ जलापूर्ति, सैनिटरी और विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शालामार रोड स्थित एसएमजीएस अस्पताल में मल्टीलेवल पार्किंग बनने से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल आने वाले लोगों को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग कम होने से यातायात दबाव घटाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

दोनों परियोजनाओं को कैपेक्स बजट 2026-27 के तहत मंजूरी मिली है। सरकार ने निर्देश दिया है कि स्वीकृत डीपीआर के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाए और जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से ई-टेंडरिंग कर काम आवंटित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें