फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बर्फबारी के बाद 15 जनवरी से बंद बनी-भद्रवाह मार्ग बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- 86 किलोमीटर लंबे बनी-भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने का काम पूरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ/बनी। 86 किलोमीटर लंबे बनी-भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। शुक्रवार को बीआरओ की ओर से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। 15 जनवरी को भारी बर्फबारी के बाद यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया था।

कठुआ और डोडा जिले को जोड़ने वाले इस सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मार्ग पर सड़क विस्तारीकरण का कार्य अंतिम चरण की ओर बढ़ चला है। हर साल भारी बर्फबारी के चलते मार्ग लगभग चार से छह महीने ठप रहता है। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह मार्ग चिनाब रीजन को सीधा कठुआ जिले से जोड़ने की महत्वाकांक्षी सड़क निर्माण परियोजना है, जिसे हाल के वर्षों में सैद्धांतिक रूप से हाईवे के रूप में मंजूरी भी दे दी गई है। यहां छत्रगलां टनल भी प्रस्तावित है, जो लगभग 6.8 किलोमीटर लंबी होगी और भारी बर्फबारी वाले इलाके को बाईपास करेगी। इससे सड़क साल भर आवाजाही के लिए खुली रह सकेगी। इस टनल पर तीन हजार करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। परियोजना की डीपीआर भी तैयार कर ली गई है और इसकी फंडिंग को लेकर प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल वेदर कनेक्टिविटी देने के साथ ही यह सड़क मार्ग चिनाब रीजन की अंतरराज्यीय दूरी को भी काफी कम कर देगा। डोडा से दुनेरा तक का सफर चार घंटे में पूरा किया जा सकेगा। जिले की बनी तहसील से भद्रवाह को सड़क संपर्क देने की कवायद चार दशक वर्ष पूर्व शुरू हुई। बीते लगभग डेढ़ दशक से यह परियोजना बीआरओ के पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें