फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब घर बैठे बनवा सकेंगे राशन कार्ड नया एप जारी करेगा सीएपीडी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को जरूरी कागजात अपलोड करने की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। कंज्यूमर अफेयर्स एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन (सीएपीडी) विभाग नया एप जारी करने जा रहा है। इसके उपभोक्ता घर बैठे ही जरूरी कागजात अपलोड करके के साथ नया राशन कार्ड बनवा सकेंगे। विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहले राशन कार्ड मैनेंजमेंट (आरसीएम) के माध्यम से बनवाया जाता था या फिर किसी भी तरह का बदलाव करवाया जा सकता था। इसके लिए उपभोक्ता को विभाग के कार्यालय में आना पड़ता था। कई उपभोक्ता विभाग में बार-बार आने की शिकायत भी करते थे। अब नए एप के माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे ही अपने कागजात की पीडीएफ काॅपी अपलोड करके राशन कार्ड बनवा सकते हैं। या फिर राशन कार्ड में बदलाव करवा सकेंगे। इससे पारदर्शिता भी आएगी। कुछ भी बदलाव राशन कार्ड में लाने से पहले राशन कार्ड के मुख्य सदस्य के माेबाइल में ओटीपी आएगा। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया हो सकेगी। इससे राशन कार्ड में गड़बड़ी की गुजांइश खत्म होगी।
पहले कई अन्य माध्यमों से राशन कार्ड उपभोक्ताओं को दिया जाता था। इनमें आधार बेस्ड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम व अन्य भी शामिल थे, लेकिन नए एप के लागू होने से पुराने तमाम नियम खत्म हो जाएंगे व नए तरीके से राशन दिया जाएगा। छह वर्ष से अधिक आयु वर्ग के तमाम नागरिकों का नाम राशन कार्ड में दर्ज करवाया जा सकता है, जोकि राशन पाने के हकदार होते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, नई एप्लिकेशन पर काम जारी है। इसमें पूरे प्रदेश के राशन कार्ड का डाटा एकत्रित करना है। जैसे ही डाटा एकत्रित व अन्य औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी, एप को पब्लिक डोमेन में लाया जाएगा।
विज्ञापन


आरसीएम प्रणाली को बदलकर नया एप लाया जाएगा, जिस पर काम जारी है। इसके चलते 26 मई 2025 से नए आवेदन स्वीकार करने बंद किए हुए हैं। नया एप लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। लाेग घर बैठकर ही राशन कार्ड बनवा सकेंगे। उनको कार्यालय के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।
सुनील चड्डा, अधिकारी, सिटी सर्किल-1, सीएपीडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें