फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शराब की दुकानों से 286 करोड़ का राजस्व, 305 में से 300 की लगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग का वित्तीय राजस्व 2286 करोड़ रुपये तक पहुंचा, बीते वर्ष 2271 करोड़ रुपये था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में शराब की दुकानों की बोली प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 305 में से 300 दुकानों की बोली लगी है। इससे विभाग को करीब 286 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। बची हुई पांच दुकानों की बोली फिर से लगेगी और राजस्व छह से सात करोड़ रुपये बढ़ सकता है। इस हिसाब से बीते वर्ष की तुलना में शराब की दुकानों की बोली प्रक्रिया से विभाग को कुछ खास लाभ नहीं हुआ है। बीते वर्ष 280 करोड़ रुपये आए थे। इस वर्ष छह करोड़ रुपये अधिक है।
पूरे वित्तीय वर्ष में भी मामूली इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2024 में विभाग को 2271 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। जबकि इस वर्ष से आंकड़ा 2286 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बता दें कि वर्ष 2021 के बाद से जम्मू कश्मीर में शराब की दुकानें बोली लगाकर दी जाती हैं। जबकि पहले दुकानों के मामूली फीस लेकर लाइसेंस रिन्यू होते थे। वर्ष 2021 से पहले विभाग को प्रति दुकान पर औसत 3 लाख रुपये वार्षिक कमाई होती थी। जबकि मौजूदा समय में प्रति दुकान औसत 94 लाख रुपये की कमाई हो रही है। आबकारी विभाग के आयुक्त सुभाष चंद्र का कहना है कि बोली प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बोली प्रक्रिया से पिछले वर्ष की तुलना में कुछ करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। विभाग का राजस्व बीते कुछ वर्षों से काफी बढ़ा है।
विज्ञापन


-
पांच रुपये तक महंगे हुए ब्रांड
बीते वर्ष की तुलना में विभाग ने शराब की ब्रांड को महंगा भी किया है। हालांकि, इसमें अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। प्रति ब्रांड 5 से 20 रुपये मात्रा के हिसाब से बढ़ाए गए हैं। हालांकि नए एमआरपी की जगह पुराने एमआरपी पर ही नए एमआरपी की वसूली शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बीते सात वर्षों से विभाग के कमाई के आंकड़े
2019: 2184 करोड़ रुपये
2020: 2048 करोड़ रुपये
2021: 1353 करोड़ रुपये
2022: 1777 करोड़ रुपये
2023: 1796 करोड़ रुपये
2024: 2270 करोड़ रुपये
2025: 2286 करोड़ रुपये

आप विधायक ने लगाए थे
राजस्व घटने के आरोप
बता दें कि आम आदमी पार्टी के डोडा से विधायक मेहराज मलिक ने विधानसभा में आरोप लगाया था कि शराब की दुकानों की बोली लगाने से विभाग को घाटा हुआ है। इस पर विभाग की तरफ से आंकड़े जारी कर बताया गया था कि 2017 में विभाग का राजस्व 1307 करोड़ था जोकि मौजूदा समय में 2200 करोड़ से अधिक हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें