फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौआदी में मवेशियों के लिए 25 कनाल में बनेगा शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के प्रावधानों को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। इस कड़ी में एसपीसीए सोसायटी जिला जम्मू को बीमार घायल पशुओं के कल्याण के लिए चौआदी में 25 कनाल भूमि अलॉट की गई है। पीडीडी, पीएचई और वन विभाग के अधिकारी बुधवार आठ सितंबर को प्रस्तावित साइट का निरीक्षण करके बिजली और पानी के प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने पर चर्चा करेंगे। सहायक आयुक्त जनरल राकेश दुबे ने मंगलवार को एसपीसीए (प्रिवेंशन ऑफ क्रूल्टी टू एनिमल जम्मू) सोसायटी और कार्यकारी बॉडी सदस्यों से बैठक कर सोसायटी की जिम्मेदारियों और कार्य प्रणाली पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने तीन मामलों में निर्देश दिया है कि एसपीसीए को अपने अधिकार क्षेत्र के अनुसार कार्य करना चाहिए और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों को लागू करना चाहिए। उन्होंने आवश्यकताओं और निर्माण लागत आदि के लिए व्यय के लिए धन जुटाने पर चर्चा की। एसपीसीए सोसायटी में शामिल होने और पशु कल्याण के लिए काम करने वाले इच्छुक लोगों को जल्द सोसायटी की सदस्यता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें