फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों में बाढ़ रोकने के लिए वन्य जीव क्षेत्र में बनाए जाएंगे चेक डैम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बारिश होने पर नालों में बाढ़ आने का कारण वन्य जीव क्षेत्र से आने वाला पानी भी बन रहा है। इसे रोकने के लिए अब इन क्षेत्रों में चेक डैम बनाए जाएंगे, जिससे जरूरत के हिसाब से नालों में बारिश का पानी आएगा और नुकसान से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने वाइल्ड लाइफ विभाग को इस बारे में सूचना दी है। यहां पर पानी को रोकने के लिए चेक डैम या अन्य विकल्प तलाशने के लिए कहा गया है। समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने भी अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं, नालों की सफाई की जा रही है। नालों पर डाले गए स्लैब भी तोड़े जा रहे हैं। इनमें जलस्तर बढ़ने से कालिका कॉलोनी और नानक नगर में सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। अभी तक नुकसान करोड़ों रुपये का हो चुका है। कालिका कॉलोनी में कई घरों को खतरा बना हुआ है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि इस बारे में संबंधित विभाग को चेक डैम बनाने के लिए कहा गया है। पानी को रोकना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें