जम्मू। नगर निगम ने यूनाइटेड नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत कनाल रोड जम्मू में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ आयुक्त अवनी लवासा ने किया। इसमें प्लास्टिक लाने वाले लोगों को इसके बदले में कपड़े का थैला दिया गया। पॉलिथीन खत्म करने के लिए नगर निगम की यह अच्छी पहल है।
कार्यक्रम के माध्यम से पॉलिथीन का प्रयोग न करने का संदेश भी दिया गया। साथ ही बाजारों से सामान लाने के लिए कपड़े के थैले का प्रयोग करने के लिए भी लोगों को कहा गया। इससे पहले बाहु प्लाजा में भी एक माह पहले अभियान चलाया गया था। इसमें भी लोगों को प्लास्टिक लाने पर कपड़े के थैले दिए गए। इस मौके पर आयुक्त अवनी लवासा ने कहा कि लोग पॉलिथीन का प्रयोग न करें। इससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। प्लास्टिक के खात्मे से लोगों को अनुकूल माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रखा जाएगा।