फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय में पूरा करें सीआईआईआईटी का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने वीरवार को सरकारी पॉलिटेक्नीक कॉलेज में चल रहे सेंटर फॉर इनवेंशन, इनोवेशन, इनक्यूवेशन एंड ट्रेनिंग (सीआईआईआईटी) के काम का जायजा लिया। सलाहकार ने टाटा टेक्नालॉजी की ओर से बनाई जा रही क्लासरूम लैब, सर्वर रूम समेत अन्य बुनियादी ढांचे के चल रहे काम का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सीआईआईआईटी में शुरू होने वाले कोर्सों और पढ़ाई के लिए छात्रों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया जाए, ताकि छात्र यहां आने से पहले कोर्सों के बारे में जागरूक हो सकें। इस मौके पर टाटा टेक्नालॉजी की तरफ से सलाहकार को बताया गया कि यहां सीएजी इंजीनियर, रोबोटिक, मैक्नोटरिक्स जैसे सॉफ्टवेयर से आधुनिक लैब का निर्माण किया जाएगा। सीआईआईआईटी में चलने वाले कोर्सों से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कॉलेज में चल रहे होस्टल निर्माण का भी भटनागर ने जायजा लिया और कहा कि यह काम भी तय समय के साथ पूरा होना चाहिए। मौके पर सर्किल डेवलपमेंट के निदेशक सज्जाद हुसैन गनई, प्रिंसिपल अरुण बनगोत्रा, एचओडी, पीडब्ल्यूडी, पीडीडी और जलशक्ति विभाग के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें