परगवाल। परगवाल की पंचायत सरवाल में पंचायती उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले सरपंच भूपेन्द्र सिंह मन्हास ने गांव सरवाल, गवाढ कुल्लें, कोठे भाऊ और इन्द्रीं पहुंच कर लोगों का आभार जताया। इसके अलावा उन्होंने गांव सजवाल में देवस्थान पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के काफी संख्या में लोग शामिल हुए। नवनिर्वाचित सरपंच ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह पंचायत की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात काम करेंगे, वहीं दूसरी तरफ नवनिर्वाचित पंच अजीत सिंह, सुरिन्द्र सिंह, अनिल गुप्ता, निर्मला देवी ने भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर जीत का जश्न मनाया।