फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरमंडल-उत्तर वाहिनी बनेगा धार्मिक पर्यटन स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुुरमंडल-उत्तर वाहिनी एक प्रमुख धार्मिक और तीर्थ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां देश विदेश से पर्यटकों को लाने के लिए अपार संभावनाएं हैं। धार्मिक पर्यटन के विस्तार पर सरकार प्रमुख ध्यान केंद्रित कर रही है। यह बात उपराज्यपाल ने मंगलवार को पुरमंडल-उत्तर वाहिनी और मासनर-सुरईंसर झीलों का दौरा कर विकास परियोजनाओं का जायजा लेते कही। उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों के विकास के लिए हितधारक अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन

प्रसाद योजना के तहत परमंडल-उत्तर वाहिनी धार्मिक पर्यटन सर्किट के विकास के लिए परियोजना पर काम कियाजा रहा है। उपराज्यपाल ने परमंडल में विकासात्मक परियोजना में मंदिर परिसर के लिए पक्का रास्ता/ट्रैक का निर्माण, व्यू प्वाइंट का निर्माण, स्नान घाटों का विस्तार, फोकस लाइट की स्थापना, सोलर लाइट आदि का जायजा लिया। उन्होंने सुझाव दिया कि क्षेत्र के स्थानीय लोगों को साथ लेकर धर्मशाला जैसी पर्यटक सुविधाओं और सेवाओं को विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने 198.37 करोड़ रुपये की व्यापक मानसर कायाकल्प/विकास योजना के तहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसकी नींव पिछले महीने मानसर झील के विकास के उद्देश्य से एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में रखी गई थी। उपराज्यपाल ने कहा कि इन पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की बड़ी संख्या को आकर्षित करने के लिए क्षमता है।
सुरईंसर झील में उपराज्यपाल ने झील के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए दिशा निर्देश दिए। इसके लिए डी वेटिंग और डी सिल्टिंग कार्यों को शुरू किया जाए। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को तय समय में परियोजनाओं को मुकम्मल बनाने के लिए कहा। उपराज्यपाल ने पुरमंडल-उत्तरवाहिनी के धार्मिक संगठनों पुरमंडल और सुरईंसर के स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत करके उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

पुरमंडल-उत्तर वाहिनी तीर्थ सेवा न्यास के शिष्टमंडल ने मानसर और पुरमंडल के बीच सड़क संपर्क के लिए इन तीर्थ स्थलों को एक्सप्रेस रोड कॉरिडोर लिंकिंग दिल्ली-कटड़ा बायां अमृतसर से जोड़ने पर जोर दिया। इसके अलावा जन प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों में सड़क संपर्क के उन्नयन, स्वास्थ्य शैक्षिक सुविधाओं के उन्नयन और अन्य क्षेत्र विकास संबंधी मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें