फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रणवीर नहर पर बने पुराने पुल जर्जर, हादसों का लगा रहता डर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोग कर रहे नए पुलों का निर्माण करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। किसानों को सिचाई के लिए पानी देने के लिए बनी रणवीर नहर के कई पुल काफी पुराने और जर्जर हैं। ग्रामीण अब नए पुल बनाने की मांग कर रहे हैं। गांव कोटली मियां फत्ता के राकेश कुमार का कहना है कि इन पुलों को बने 50 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। इसके स्थान पर नए पुलों का निर्माण होना चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। हालत यह है कि पुल की रेलिंग टूटने के बाद अब कई स्थानों से सरिया भी दिखने लगे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रमेश चौधरी ने कहा कि पुलों का रखरखाव न होने से इनकी हालत जर्जर हुई है। अब यहां कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है। सिंचाई विभाग को चाहिए कि अब नहरों की सफाई करवाने के साथ नए पुलों का निर्माण भी करवाया जाए। कई स्थानाें पर नहर के किनारे धंसने पर भी कोई दुर्घटना घट सकती है। पूर्व सरपंच किशोर कुमार का कहना है कि गांव कृष्णा नगर को जोड़ने वाला अहम पुल जर्जर हालत में है। इस ओर विभाग ने ध्यान नहीं दिया। नहरी विभाग को ऐसे पुलों के स्थान पर नए पुलों का निर्माण करवाना चाहिए।
विज्ञापन

-
जिन पुलों की हालत जर्जर है, उनका निरीक्षण करने के बाद रिपाेर्ट बनाकर भेज दी है।
- विनोद मेहरा, एईई, नहरी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें