फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त की बाइक से घर जा रहा था युवक, भलवाल मोड़ में हुई हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। क्षेत्र के भलवाल मोड़ में शनिवार को एक सड़क हादसे में बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार युवक वंश कुमार (19) सुबह दोस्त की बाइक (जेके02बीवी-1292) पर सवार होकर सोहल से अपने घर जड़ गांव की तरफ जा रहा था। इसी दौरान भलवाल मोड़ पर सामने से आ रही एक बस (जेके02एएस-1677) से उसकी टक्कर हो गई। यह बस कलीठ से अखनूर आ रही थी। स्थानीय लोगों ने युवक को अखनूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से ही बस चालक मौके से फरार हो गया था। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया, और बस जब्त की। मामले की जांच जारी है। वंश कुमार पुत्र मुलख राज निवासी जड़ की एक बहन है। वंश के पिता जम्मू में ड्राई फ्रूट की दुकान पर काम करते हैं। जानकारी के अनुसार वंश सेना में पोर्टर के तौर पर काम कर चुका है। समय सीमा पूरी होने के बाद वह वर्तमान में घर पर ही था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें